logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शिंदे के साथ गठबंधन पर कोई फैसला नहीं, बच्चू कडू बोले- बावनकुले के बयान की हो जांच


अमरावती: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के सीट बंटवारे को लेकर दिए बयान के बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता में शामिल शिवसेना शिंदे गुट सहित सरकार को समर्थन करने वाली पार्टियों में बेचैनी का माहौल बना हुआ है। वहीं इस पर प्रहार पार्टी प्रमुख और अचलपुर से विधायक बच्चू कडु (Bachhu Kadu) ने नाराजगी जताई है। इसी के साथ उन्होंने बावनकुले के बयान की जांच करने की मांग की है।

कडु ने कहा, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा सीट बंटवारे को लेकर दिया गया बयान उनका है या भाजपा का इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। इसी के साथ इसकी जांच की जानी चाहिए कि क्या उन्होंने गलती से बयान दिया है।”

निकट भविष्य पर तय होगा गठबंधन 

2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कडु ने कहा, “हमने शिंदे-फडणवीस सरकार का समर्थन किया है। शिंदे के साथ गठबंधन करना है या नहीं, यह अभी तय नहीं है। विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है। चुनाव से पहले तय कर लेते हैं कि गठबंधन करना है या नहीं। अभी कुछ तय नहीं है। निकट भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।”

पांच साल में तीन मुख्यमंत्री 

राज्य सरकार के भविष्य पर कडु  ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "सरकार कब तक चलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता। पिछले पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले हैं. तीन बार शपथ ली। इसलिए अगले डेढ़ साल में क्या होगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।"