logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: केंद्रीय बजट में महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं: यशोमती ठाकुर


अमरावती: विधायक यशोमति ठाकुर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में एक बार फिर महाराष्ट्र का पत्ता साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट में दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए उदारतापूर्वक प्रावधान किया है. नीतीश कुमार और चंद्रबाबू के अहसानों का बदला चुकाते हुए सरकार ने महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मुंह मोड़ लिया है.

ठाकुर ने कहा, “इससे साफ है कि एनडीए में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी की अहमियत कम हो गई है और उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही है.” 

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने एक बार फिर महिलाओं और लड़कियों के लिए केवल आभासी घोषणाएं की हैं. युवाओं को सिर्फ एक साल के लिए इंटर्नशिप का मौका दिया है. इससे बेरोजगारी की अंतर्निहित समस्या कम नहीं होगी.”