logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अब शरद पवार के इस बयान का क्या राजनीतिक मतलब निकाला जाये ?


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार की एक खूबी है जितना जरूरी हो उतना बोलना .. सही वक्त पर बोलना। .. पवार महाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य माने जाते है उनके कहे एक-एक शब्द के अहम राजनीतिक मायने है.. मौजूदा समय में भतीजे अजित पवार को लेकर व्यक्त की जा रही राजनीतिक आशंकाओं के बीच अमरावती में पवार ने एक लाईन में जो बात कही वह ध्यान खींचने वाली है.. पवार ने कहा की महाविकास आघाड़ी आज है कल का पता नहीं। .. उनके इस बयान के क्या मायने निकाले जाये इसे लेकर राजनीतिक लोग मंथन में लगे होंगे। राज्य में जो कुछ हो रहा है उसके बीच शरद पवार का यह बयान आना कोई सहज नहीं है.पवार ने विदर्भ की ज़मीन से यह बयान दिया है.उनके ठीक पहले गोंदिया में ही पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल का बयान भी ध्यान देने लायक है.जिसमे भुजबल ने कहा की सरकार स्थिर है लेकिन सीएम बदल सकता है.पवार ने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में अस्तित्व में महाविकास आघाड़ी आज है लेकिन 2024 में यह गठबंधन रहेगा या नहीं यह अभी से कहां नहीं जा सकता। किसी दल की अकेले चुनाव लड़ने की इच्छा हो सकती है.लेकिन कर इच्छा पूरी नहीं हो सकती है.क्यूंकि सीटों के बंटवारे का प्रश्न होता है.इस बारे में अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है.