logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुरानी पेंशन आंदोलन, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च


अमरावती: पुरानी पेंशन को लेकर शासकीय-अर्धशासकीय, शिक्षक, गैर शिक्षक, मनपा, नगर पालिका के कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। इसी आंदोलन के दौरान शुक्रवार को कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला गया। यह मार्च नेहरू मैदान से जिलाधिकारी कार्यालय निकाली गई। इस मार्च में जिले भर के सभी कर्मचारी शामिल हुए। 

जिले के अंदर करीब 51 हजार कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर सभी आज नेहरू मैदान में जमा हुए। इसके बाद यह मार्च जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। इस दौरान सभी ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी, जिसके एक ओर 'पुरानी पेंशन लागू करो, गैर-शैक्षणिक नौकरियां खत्म करो' लिखा हुआ था, जिसने सबका ध्यान खींचा।

कई इलाको में लगा जाम 

कर्मचारियों की इस मार्च के कारण शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में जाम की स्थिति देखी गई। मार्च के चलते राजकमल चौक, जयस्तंभ चौक इलाके में जाम लग गया। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण  पूरा इलाका 'एक मिशन, पुरानी पेंशन' के नारों से गुंजायमान रहा। अधिकांश कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया है। 

राज्य भर के 19 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल 

राज्य में करीब 19 लाख सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इन हड़तालियों की मुख्य मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए. राज्य भर में कर्मचारियों की हड़ताल से लगभग सभी काम ठप पड़े हैं. कर्मचारियों का कहना है कि इससे राज्य सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक हम हड़ताल वापस नहीं लेंगे।