logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लुटे एक लाख रुपये, आरोपी सीसीटीवी में कैद


अमरावती: बडनेरा में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उससे 1 लाख 67 हजार रुपये लूटने की घटना सामने आई है. यह घटना आज बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बडनेरा के मोमिनपुरा इलाके में हुई.

उमेश सुरेश राठौड़ भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं और बचत समूह की महिलाओं को वित्त प्रदान करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे उमेश 1 लाख 67 हजार रुपए इकट्ठा करने बचत समूह की महिला के महिला के घर गए।

वह महिला के घर में बैठे थे तभी अचानक एक युवक मुंह पर दुपट्टा बांधे आया और उमेश की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उनसे 1 लाख 67 हजार रुपये की रकम छीनकर भाग गया।

घटना के बाद उमेश और स्थानीय लोग चिल्लाये लेकिन लुटेरा वहां से भाग गया था. घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को दी गई. चोर इलाके के एक सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है. पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है.