logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अस्पतालों बढ़ रहे मरीज, फ्लू, बदन दर्द, बुखार से परेशान


अमरावती: पिछले एक माह से जिले में लोग आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन अब बुखार, सर्दी, बदन दर्द, सिरदर्द से पीड़ित हो रहे हैं. जिला सामान्य अस्पताल के साथ ही निजी चिकित्सकों के पास रोगियों की संख्या बढ़ गई है. मौसम में बदलाव जैसे गर्मी और बारिश के कारण मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है.

बरसात का मौसम शुरू होते ही गैस्ट्रो, फ्लू, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। फिर पिछले महीने आंख में दर्द शुरू हो गया. घर-घर नेत्र रोगी मिले. यह रोग काबू में नहीं आ रहे हैं, अब बुखार, सर्दी, बदन दर्द और सिरदर्द ने लोगों को परेशान कर रखा है.

जिला सामान्य अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं. शहर व जिले में कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रहती है. इससे माहौल बदल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान मच्छर जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है.

कूड़ा-कचरा व दूषित पानी, खुले भोजन से वायरस- पेट में जाने के बाद डायरिया, उल्टी, बुखार, बदन दर्द आदि लक्षणों के मरीज बढ़ने लगे हैं.