logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

फोटो किसी और की डॉक्युमेंट किसी और के लेकिन सिम कार्ड कोई और ही इस्तेमाल कर रहा था


अमरावती: डॉक्यूमेंट का बेजा इस्तेमाल कर सिम कार्ड की बिक्री किये जाने का मामला अमरावती में सामने आया है.इसी तरह से शेंदुरजनाघाट परिसर में तीन सिम कार्ड विक्रेताओं से 280 सिम बिक्री किये जाने के मामले सामने आये है.इस मामले में तीन दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है.यह सारा खेल बीते तीन वर्षो से शुरू था.शेंदुरजना घाट स्थित हरीश जनरल स्टोअर्स, प्रवीण एसटीडी और ओम नमो मोबाइल के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है.इस तरह के सिम कार्ड बिक्री से जुडी जानकारी ग्रामीण पुलिस को कुछ महीने पहले केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय से मिली थी.इन तीन दुकानों से बेचें जाने वाले सिम कार्ड में एक ही फोटो का इस्तेमाल एक ही नाम और पते के तौर पर किया जा रहा था.शेंदुरजनाघाट परिसर में जिन दुकानों में इस तरह से सिम कार्ड बेचे जा रहे थे उनके नाम भी इस पत्र में दिया गया था.सूचना मिलने के बाद की गयी कार्रवाई में हरीश जनरल स्टोअर्स से 110,प्रवीण एसटीडी से 99,ओम नमो मोबाइल से 71 सिम कार्ड बेंचे जाने की जानकारी सामने आयी है.पुलिस ने इस मामले में इन तीनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.