logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मार्च से बेलोरा हवाई अड्डे से विमानों के उड़ान भरने की संभावना, विमानतल का काम अंतिम चरण तक पहुंचा


अमरावती: सांसद नवनीत रवि राणा ने आज बेलोरा हवाई अड्डे के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि हवाई अड्डा मार्च अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने ने कहा कि यह हवाई अड्डा अमरावती के व्यापार विकास और रोजगार सृजन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि विमान सेवा शुरू होने से किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, पर्यटकों, छात्रों आदि के लिए मुंबई-पुणे यात्रा आसान होगी। 

इस दौरान राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेलोरा हवाई अड्डे के 72 मीटर रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, नाइट लैंडिंग सुविधा प्रणाली, यात्री सुविधाएं, पार्किंग आदि के विकास कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं और ये कार्य हर हाल में फरवरी 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए।

इस मौके पर सांसद नवनीत रवि राणा ने कहा कि उनका इरादा इस साल दिसंबर में शिरडी/गोंदिया की तरह पुराने सिग्नल टावर का इस्तेमाल करने का है। राणा ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरडी हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, उसी तरह हम अपने अमरावती जिले में बेलोरा हवाई अड्डे का उद्घाटन करने और अमरावती जिले के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।