logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Police Bharti: शहर और ग्रामीण पुलिस बल में चालक पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा


नागपुर: शहर व ग्रामीण पुलिस बल में चालक पुलिस सिपाही पद के लिए आज रविवार लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह 8:30 बजे यह परीक्षा आयोजित की गई। ग्रामीण पुलिस बल की परीक्षा शहर के अमरावती से बडनेरा रोड पर श्री समर्थ हाई स्कूल में आयोजित की गई थी। वहीं शहर पुलिस बल की लिखित परीक्षा शहर के गणेश दास राठी विद्यालय में आयोजित की गई।

शहर और ग्रामीण पुलिस बलों से पुलिस भर्ती में फील्ड टेस्ट के चरण को पास करने वाले और लिखित परीक्षा का आज आयोजन किया गया। इस वर्ष से पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा एक ही दिन और एक साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए इस साल एक साथ परीक्षाएं कराई गई हैं।

अमरावती ग्रामीण पुलिस बल में ड्राइवर के 49 पदों के लिए 499 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. रविवार सुबह साढ़े आठ बजे इसकी शुरुआत हुई। जबकि शहर पुलिस बल में ड्राइवर के 20 पद हैं, जिसके लिए 187 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। परीक्षा मतदान केंद्र पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया।