logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में पुलिस ने किया गुटखा तस्करी का बड़ा खुलासा, 22 लाख का गुटखा जब्त


अमरावती: अमरावती पुलिस ने सक्करसाथ रोड पर एक कार से 42 हजार रुपये का अवैध गुटखा जब्त किया है। गोपनीय जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की इस दौरान लोहा बाजार इलाके में गुटखे के बड़े गोदाम की सूचना मिली, जहां से शहर में गुटखा अलग-अलग जगह भेजा जा रहा था।

नागपुरी गेट पुलिस ने लोहा बाजार स्थित दातार ट्रांसपोर्ट के पास दो गोदामों पर छापा मारा। हालांकि, गोदाम बंद होने और मालिकों से संपर्क नहीं होने पर पुलिस ने इनकैमरा पंचनामा कर गोदाम के ताले तोड़े। गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में अवैध गुटखा बरामद किया गया।

पुलिस ने तत्काल खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग को सूचित किया और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों का मानना है कि जब्त माल की कीमत करीब 22 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। पुलिस ने गुटखा तस्करों की खोजबीन शुरू कर दी है, और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में अवैध गुटखा कारोबार को खत्म करने के लिए की गई है। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।