logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चोरी के आरोपी अभियुक्त युवतीके साथ पुलिस कर्मी ने किया बलात्कार, पुलिस ने मामला किया दर्ज


अमरावती: चोरी के एक मामले में आरोपी युवती के साथ जांच करने वाले पुलिस कर्मी द्वारा बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। 20 वर्षीय पीड़ित युवती की शिकायत पर  गाडगे नगर पुलिस ने आरोपी पुलिस अधिकारी  नीलेश जगताप (38) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती के खिलाफ 2022 में गाडगेनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच आरोपी नीलेश कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मी ने युवती को मदद करने का भरोसा देकर उसे विस्वास में लिया। इसी दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर भी ले लिया।

इसके बाद वह पीड़िता को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। वह कह रहे थे कि हम मिलेंगे और बात करेंगे। नीलेश ने पीड़िता को छत्री झील पर यह कहकर बुलाया कि वह 2 नवंबर 2022 को इस मामले में बात करना चाहता है। वहां चर्चा के बाद उन्होंने दोबारा पीड़िता से कहा कि वह 10 मार्च को चिखलदरा जाकर बात करेंगे। फिर 13 मार्च को नीलेश ने पीड़िता को मैसेज किया। अगले दिन 14 मार्च को नीलेश ने पीड़िता को वीएमवी परिसर में बुलाया। नीलेश उसे बाइक पर पीछे बिठाकर चंदूरबाजार रोड ले गया। उसने अचानक उसे बाइक रोकने को कहा।

उसने पीड़िता से कहा कि वह खेत में जाकर बात करेगा। इसके बाद नीलेश पीड़िता को खेत में ले गया और पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने उसे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद नीलेश ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता ने गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीलेश जगताप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।