logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सांसद नवनीत राणा के खिलाफ पुलिस पत्नी ने खोला मोर्चा, वीडियो जारी कर माफ़ी मांगने की मांग


अमरावती: शहर के राजापेठ थाने अंतर्गत गुम हुई लड़की का मामला सुलझ गया है। जिसके तहत लड़की लव जिहाद नहीं नाराज होकर अपने घर से गई थी। इसके बाद सांसद नवनीत राणा के दावे की पोल खुल गई। वहीं अब इस मामले में राजापेठ थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की पत्नियों ने राणा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस कर्मी की पत्नी ने वीडियो जारी कर राणा से सार्वजनिक रूप से माफ़ मांगने को कहा है और ऐसा नहीं करने पर भूख हड़ताल करने की चेतवानी भी दी है। 

पुलिसकर्मी की पत्नी ने जारी वीडियो में कहा कि, "नवनीत राणा, अब तू माफी मांग, मुझे मुंबई भी जाना पड़ेगा तो मैं जाउंगी। मुझे अगर दिल्ली भी जाना पड़ा तो मैं जाउंगी, लेकिन यह मामला नहीं रुकेगा। जब तक तुम माफ़ी नहीं मांग लेती तब तक मैं चुप नहीं रहूंगी। मैं यहां बैठकर आमरण अनशन करूंगी। तुझे माफ़ी मांगनी ही पड़ेगी।"

महिला ने आगे कहा, "तू 10वीं-12वीं पास है। हां जो अफसर आते हैं... यूपीएससी, एमपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।कोरोना के समय तूने एक पुलिस अधिकारी का फ़ोन रिकॉर्ड किया और वायरल कर दिया था।" महिला ने सवाल पूछते हुए कहा कि, "सभी के लिए नियम समान होने चाहिए, आखिर तुझे फ़ोन रिकॉर्ड करने का अधिकार किसने दिया?"

महिला यहीं नहीं रुकी उसने आगे कहा कि, "अरे नवनीत राणा, तुझे पुलिस की हाय जीने नहीं देगी। तूने उन्हें बदनाम किया है, मैं अब चुप नहीं रहूंगी, मुझे परवाह नहीं है कि तू अब क्या करती है और क्या कहती है। तु सिर्फ एक नौटंकी हो, नौटंकी ही रहोगे और नौटंकी ही करोगी।