logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

संभाजी भिड़े के बयान पर सियासत जारी, यशोमति ठाकुर ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग


अमरावती: संभाजी भिड़े ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। भिड़े के इस बयान पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने इसको लेकर आज विधानसभा में हंगामा किया और राज्य सरकार से उन्हें गिरफ्तार की मांग की। कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, "भिड़े हमेशा से भड़कते रहे हैं, इतिहास को नष्ट कर रहे हैं और दो समुदायों के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। वे युवाओं को भड़का कर अराजकता फैलाते हैं। लेकिन सरकार उनके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं करती, उन्हें पूरी छूट देती है। संभाजी भिड़े के पीछे कौन है? और उनकी रक्षा कौन करता है? 

कांग्रेस नेता ने कहा, “भिड़े अब तक कई विवादित बयान दे चुके हैं। लेकिन उन पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती। संभाजी भिड़े नाम के एक सज्जन शिवप्रतिष्ठान के कार्यक्रम के लिए अमरावती आये थे। उस वक्त उन्होंने विवादित बयान दिया था, इतना ही नहीं भिड़े ने महात्मा गांधी को लेकर भी विवादित भाषण दिया था।"

उन्होंने आगे कहा, "संभाजी भिड़े नाम के ये सज्जन हमेशा विवादित बयान देकर समाज में जहर घोलते हैं और युवाओं को भड़काते हैं, लेकिन राज्य के गृह मंत्री उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते, इसका क्या मतलब है? विधायक एडवोकेट यशोमती ठाकुर ने कहा कि अगर भविष्य में संभाजी भिड़े ऐसा बयान देते हैं तो उन्हें इसी तरह जवाब दिया जाएगा और इसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी।”

भिड़े की जगह जेल में

यशोमति ठाकुर ने कहा कि, "संभाजी भिड़े के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। भिड़े सामाजिक जागरूकता करने के योग्य नहीं हैं। भिड़े की जगह जेल में है। दंगे भड़काने के लिए विवादित बयान देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।