logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

प्रहार प्रमुख कडु का बड़ा दावा, कहा- बजट सत्र से पहले शिंदे गुट में शामिल होंगे 20 से ज्यादा विधायक 


अमरावती: विधायक और प्रहार पार्टी प्रमुख बच्चू कडू (Bachhu Kadu) ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उठापठक होने वाला है। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने दावा किया है की, आगामी घटनाओं की पृष्ठभूमि में कडू ने आज एक बड़ा बयान दिया है। कडू ने दावा किया है कि शिवसेना (Shivsena) के ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) को छोड़कर 10 से 15 विधायक शिंदे गुट में शामिल होंगे। 

कडु ने कहा कि, "ठाकरे समूह के अलावा, अन्य दलों के 10-15 विधायक आने वाले समय में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भले ही यहां और वहां 20-25 विधायक हों, सरकार पूरा कार्यकाल ताकत के साथ पूरा करेगी।" उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की है कि, "पार्टी की यह एंट्री सिर्फ शिंदे गुट में ही नहीं बल्कि बीजेपी में भी हो सकती है।

कडु ने कहा कि, “अदालत में मामला लंबित होने के कारण पार्टी में प्रवेश की तारीख को आगे बढ़ाया जारहा था, लेकिन आने वाले बजट सत्र से पहले भाजपा और शिंदे गुट में बड़े पैमाने पर नेताओं और विधायकों का प्रवेश होगा।"

ज्ञात हो कि, यह पहली बार नहीं है जब शिंदे गुट के नेताओं की तरफ से लगातार ऐसा दावा किया जा रहा है। शीतकालीन सत्र के पहले भी रामटेक सांसद कृपाल तुमाने ने भी ऐसा ही दावा किया था। जिसके अनुसार, उद्धव गुट के 10-15 विधायक शिंदे गुट का दामन थामेंगे।

विवाद पर सुनवाई पूरी

शिवसेना के शिंदे और ठाकरे धड़ों के बीच विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में हो रही है। इस संबंध में चुनाव आयोग में सुनवाई पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग इस मामले में किसी भी वक्त अंतिम नतीजे की घोषणा कर सकता है। उधर, सुप्रीम कोर्ट भी 14 फरवरी से इस मामले में नियमित सुनवाई शुरू करेगा। इस सुनवाई में अगर ठाकरे गुट के पक्ष में 16 विधायकों की अयोग्यता का फैसला आता है तो महाराष्ट्र में सरकार गिरने की आशंका है।