logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

एनसीपी के सरकार में शामिल होने से शिंदे समर्थक विधायक नाराज, बच्चू कडु बोले- हमें विश्वास में नहीं लिया 


अमरावती: अजित पवार (Ajit Pawar) सहित उनके समर्थक विधायकों के शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) में शामिल होने के कारण शिंदे समर्थक (Shinde Group) विधायकों में नाराजगी की स्थिति देखी जा रही है। इसी पर प्रहार प्रमुख बच्चू कडु (Bachu Kadu) ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि, "राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायकों को शामिल करने के समय हमें विश्वास में नहीं लिया गया। 

 बच्चू कडू ने दावा किया कि, “एनसीपी को सत्ता में ले जाते वक्त मंथन और विचार करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने बिना सोचे और विश्वास किए ही एनसीपी को सरकार में ले लिया गया। एनसीपी को सरकार में लेकर अब एकनाथ शिंदे के साथ रहे सभी विधायकों के लिए मुश्किल हो गई है।”  

कडु ने कहा, "माविया सरकार में एनसीपी संकट में थी इसलिए वह काम नहीं कर रही थी। आरोप लगाया गया कि शिवसेना की सीटों को बांटकर उनकी सीटें बनाई जा रही हैं। लेकिन अब उस आरोप को तोड़ने की कोशिश हो रही है।  इसलिए जिन लोगों ने यह विद्रोह किया, उन्हें अपने सिर पर यह कुल्हाड़ी नहीं उठानी चाहिए। उनकी जिंदगी दांव पर नहीं लगाई जानी चाहिए।" विधायक बच्चू कडू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि सत्ता के लिए ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए