logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में अरहर की फसल पर इल्लियों की समस्या, किसान फसल बचाने के लिए कर रहे स्प्रे


अमरावती: वर्तमान में मौसम में बदलाव और बादल छाये रहने के कारण अमरावती जिले में अरहर की फसल में कीड़े लगने की समस्या है. वर्तमान समय में जब अरहर की फसल फूल आने की अवस्था में है तथा कुछ स्थानों पर फल्ली लगने की अवस्था में है.

अब इन फसलों पर फली छेदक कीट का संकट होने से जहां किसान अपनी फसलों को बचाने की जद्दोजहद में लगे हैं, वहीं बड़ी संख्या में किसान छिड़काव करते नजर आ रहे हैं.

चूंकि इस साल सोयाबीन किसानों ने अच्छा उत्पादन नहीं किया, इसलिए किसानों की पूरी आजीविका अब इन छोटी फसलों पर निर्भर है. इसलिए किसान उत्पादन बढ़ाने के लिए अरहर की फसल पर ज्यादा जोर दे रहे हैं.