logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

परियोजना प्रभावित किसान आक्रामक; कलेक्टर कार्यालय के सामने शुरू की भूख हड़ताल


अमरावती: अमरावती में विदर्भ बलिराजा प्रकल्पग्रस्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रकल्प प्रभावित किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वादे के बाद भी कोई राहत नहीं मिलने से इन किसानों में नाराजगी है।    

जिले में प्रकल्प प्रभावित किसान पिछले काफी समय से आंदोलन की भूमिका में है, लेकिन उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस द्वारा दिए गए आश्वासन की वजह से उन्होंने अपना आंदोलन वापिस ले लिया था। लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी परियोजना प्रभावित किसानों को कोई अच्छी खबर नहीं मिलने के कारण नाराज किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।

किसानों की मांग है कि परियोजना से प्रभावित किसानों, कृषि मजदूरों, पुनर्वासित नागरिकों और विदर्भ में विविध परियोजना से प्रभावित लोगों को प्रमाण पत्र दिया जाए। 6 जून 2006 के जीआर के अनुसार 2006 से दिसंबर 2013 की अवधि के दौरान खरीदी गई जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।  

परियोजना प्रभावित किसान के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और परियोजना प्रभावितों के समग्र विकास के लिए एक स्वतंत्र आर्थिक विकास निगम की स्थापना करने की भी मांग की गई है।