logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राणा दंपति ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को कारसेवक के लिए किया सम्मानित


अमरावती: शहर के पास भानखेड़ा मार्ग पर हनुमान गढ़ी में हनुमान चालीसा चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री राम प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कारसेवकों का अभिनंदन, 11 लाख लड्डू का वितरण और दीपोत्सव का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी मौजूद थे। इस दौरान सांसद अनिल बोंडे, खासदार नवनीत राणा, विधायक रवि राणा, चंद्रकुमार जाजोदिया, राजेश मोर्डिया, अधिवक्ता वासुदेव नवलानी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर फड़णवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिलेगी। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए राणा दंपत्ति की सराहना की। राणा दम्पति द्वारा फडणवीस को कारसेवा के लिए गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। अन्य कारसेवकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद लाडू प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। उपमुख्यमंत्री ने हनुमान गढ़ी में बनने वाली 111 फीट की विशाल हनुमान प्रतिमा का चरण पूजन किया.

यहां दिनभर चले कार्यक्रम में शिव महापुराण की कथा को सफल बनाने में जुटे स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। शाम को दीपोत्सव मनाया गया। दिन भर महाप्रसाद का वितरण किया गया.