logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा का अमरावती पुलिस आयुक्त पर गंभीर आरोप, चार पुलिसकर्मियों की मौत का ठहराया जिम्मेदार


अमरावती: अमरावती के सांसद और विधायक राणा दंपत्ति की पुलिस आयुक्त डॉ आरती सिंग के साथ टशन बढ़ती ही जा रही है.आरोप के शुरू सत्र के बीच विधायक रवि राणा ने आयुक्त पर एक और गंभीर आरोप किया है.इस आरोप में राणा ने आयुक्त के कार्यकाल के दौरान चार पुलिसकर्मियों की आत्महत्या के लिए आरती सिंग को जिम्मेदार ठहराया है.

मुंबई से मीडिया बयान जारी करते हुए विधायक रवि राणा ने कहां कि आरती सिंग के आयुक्त बनने के बाद परेशान हुए चार पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या कर ली.इस मामले की अब तक कही सुनवाई नहीं हुई है.आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों ने आयुक्त से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्होंने समय ही नहीं दिया।

राणा का हमला यही नहीं रुका उन्होंने कहां कि कुछ मुट्ठी भर लोग जिन्हे खुद आयुक्त ने सामने किया है वो शिकायत कर रहे है और इन्ही शिकायत के आधार पर कार्रवाई हो रही है. यह वो लोग है जो पुलिस पर प्रेम दिखा रहे है. लेकिन मेरा सवाल है की जिन पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या की है उनके न्याय के प्रश्न का क्या? पुलिस आयुक्त इन परिवारों ने नहीं मिल रही है लेकिन जो लोग नवनीत राणा के खिलाफ शिकायत लेकर जा रहे है उन्हें आयुक्त एसी कैबिन में बैठा रही है. बीते दो सालों में अमरावती शहर का भारी नुकसान हुआ है. बीते दो वर्ष में जो कुछ हुआ उसे लेकर कोई संगठन सामने क्यों नहीं आया.