logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

बच्चू कडु के दावे पर बोले रवि राणा- नवनीत ही लड़ेंगी चुनाव, जो कह रहे करेंगे प्रचार


अमरावती: लोकसभा चुनाव के पहले ही दलों और नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने अमरावती लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, यही नहीं उन्होंने यह भी कह दिया है कि, अगर गठबंधन में सीट नहीं मिली तो वह अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। कडु के इस बयान पर बडनेरा विधायक रवि राणा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "अगले लोकसभा चुनाव में शिंदे-भाजपा गठबंधन की तरफ से नवनीत राणा ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं जो लोग आज चुनाव लड़ने की बात कह रहे वह प्रचार करते दिखाई देंगे ऐसा तंज भी कडु पर कसा।"

राणा ने कहा, "दावे अनेक लोग करते हैं। वहीं चुनाव में सीट बटवारे की बात करें तो प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे करेंगे। उनका जो फैसला होगा वह मान्य होगा। मैं सभी के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा हूँ और वह भी पूरी ताकत के साथ मेरे साथ खड़े हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए दावे कोई भी कर सकते हैं। अगले लोकसभा चुनाव में हम सभी मिलकर प्रचार करेंगे। गठबंधन की तरफ से नवनीत राणा ही मैदान में होंगी और को आज दावा कर रहे वह भी साथ में प्रचार करते दिखाई देंगे।"

क्या कहा था कडु ने?

कडु ने कहा, "हम अमरावती की सीट से चुनाव लड़ेंगे। हम तैयार हैं। मैंने खुद अमरावती लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। मैं निर्दलीय लड़ा था। मुझे किसी भी बड़े राजनीतिक दल से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष समर्थन नहीं मिला। फिर भी मैं केवल पांच हजार वोटों से हारा था, इसलिए हम यह सीट नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने कहा, “हम इस निर्वाचन क्षेत्र में किसी से भी लड़ेंगे। हालांकि यह निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित है, अगर भविष्य में भी ऐसा होता है तो हम यहां उतनी ही मजबूत नेता को मैदान में उतारेंगे। इसलिए हमें कोई टेंशन नहीं है।”

प्रहार प्रमुख ने कहा, “हम चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। कल हमारी मीटिंग हुई थी। हमने 15 से 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा जाएगा। सभी दल सत्ता में हैं। आइए देखें कि एक घटक पार्टी के रूप में हम इससे कैसे निपट सकते हैं। गठबंधन की संभावना है। हम साथ मिलकर लड़ने को तैयार हैं। लेकिन अगर सुलह नहीं हुई तो हम अलग-अलग लड़ेंगे।”