logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

6 अप्रैल को है नवनीत का जन्मदिन, रवि राणा बोले- निराश लोग लगा रहे आरोप


अमरावती: नवनीत राणा की जाती प्रमाणपत्र के बाद अब जन्म तारीख पर विवाद हो गया है। उद्धव ठाकरे गुट ने नवनीत राणा की जन्म तारीख को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, राणा का जन्म छह अप्रैल नहीं 15 अप्रैल को आता है। वहीं इस पर विधायक रवि राणा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सांसद नवनीत छह अप्रैल को अपना जन्मदिन मानते हैं।”

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, “उद्धव ठाकरे को खुश करने के लिए ये लोग ऐसा कर रहे हैं। जो लोग आज प्रेस वार्ता ले रहे हैं। उन्हें भी पता है नवनीत राणा का जन्मदिन कब आता है। पिछले 12 साल से सांसद राणा छह अप्रैल को अपना जन्मदिन मानती आ रहे हैं। जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, वह एक समय राणा के जन्मदिन पर पोस्टर और बैनर लगाकर बधाई देते थे।”

उद्धव करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ?

राणा ने कहा, "इस साल योग ऐसा बना है कि, छह अप्रैल को हनुमान जयंती है और उसी दिन नवनीत का जन्मदिन है। मैं मानता हूँ की भगवान राम और हनुमान की कृपा है कि, इस साल एक ही दिन दोनों आये हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जो कृपा आप पर हुई नहीं, तुमने हमेशा राम और बजरंग बलि का विरोध किया। इसलिए उनकी यह हालत हो गई है। उसी निराशा में लेकर एक कागज लेकर आरोप कर रहे हैं।" इसी के साथ उन्होंने विरोधियों से सवाल किया कि, क्या उद्धव ठाकरे हनुमान जयंती के मौके पर चालीसा का पाठ करेंगे।

क्या किया था दावा?

उद्धव ठाकरे गुट के अमरावती जिला अध्यक्ष सुनील खराटे ने प्रेस वार्ता कर राणा के जन्मतारीख को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि, राणा ने जाती की तरह जन्म तारीख पर भी झूठ बोला है। नवनीत राणा छह अप्रैल को अपना जन्मदिन मानती है, लेकिन उनकी स्कूल टीसी के अनुसार 15 अप्रैल को जन्मदिन आता है।