logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा ने आदित्य ठाकरे को दी चेतावनी, कहा- मेरे विधानसभा सीट से लड़कर दिखाए


अमरावती: बडनेरा विधायक रवि राणा ने पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को चेतावनी दी है। राणा ने ठाकरे को उनके सामने बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आवाहन किया है। इसी के साथ राणा ने यह भी कहा कि, वह इस्तीफा देकर आदित्य के वर्ली सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। 

राणा ने आगे कहा, “जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे। उस वक्त सांसद नवनीत राणा ने भी चुनौती दी थी। उद्धव ठाकरे इस पर नहीं बोले। अब आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती दी है।” उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री को आवाहन करने से पहले आदित्य को मेरे सामने चुनाव लड़ना चाहिए। मैं इस्तीफा देता हूँ और आदित्य आएं मेरे सामने बडनेरा विधानसभा सीट से लड़े चुनाव।"

आदित्य ठाकरे की चुनौती पर मुख्यमंत्री का पलटवार 

आदित्य ठाकरे के इस चैलेंज पर एकनाथ शिंदे ने कमेंट किया। 'कुछ लोग सुबह उठते हैं, डिब्बे देशद्रोही बात कर रहे हैं। कुछ लोग मुझे चुनौती दे रहे हैं। मैंने अपने लोगों से कहा। मैं छोटी चुनौतियों को स्वीकार नहीं करता। मैंने वह चुनौती पूरी की जो मैं छह महीने पहले लेना चाहता था। यदि आप और चाहते हैं, तो नगर निगम के वार्ड में खड़े हों, 'मुख्यमंत्री ने आदित्य ठाकरे से कहा।