logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रेमंड कंपनी ने संकेत दिया है वो देश का सबसे बड़ा निवेश अमरावती में करेंगे-डीसीएम


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती का दौरा किया। यहाँ उन्होंने बनाने वाले टेक्सटाइल पार्क के भूमि अधिग्रहण के काम का जायजा लिया इसके साथ हालही में बेमौसम बारिश की वजह से हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया की अमरावती में पीएम मित्रा योजना के तहत 1 हजार एकड़ में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत सभी तरह की सुविधाएं निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही है.कपास से लेकर कपडे के निर्माण की सारी प्रक्रिया इसी पार्क में होंगी।
 
उन्होंने बताया की 220 हेक्टर जगह का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है सरकार ज़मीन का अच्छा मुआवजा दे रही इसलिए आने वाले 15 दिनों में भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जायेगा।फडणवीस ने कहा की दो दिन पहले उनकी रेमंड कंपनी के प्रमुख से चर्चा हुई है जिन्होंने निवेश का भरोषा दिलाया है.कंपनी के माध्यम से देश का सबसे बड़ा निवेश अमरावती में किये जाने का संकेत भी दिया गया है.

बेमौसम बारिश से प्रभावित हुए किसानों को जल्द मिलेगी नुकसान भरपाई 
अपने दौरे के दौरान डीसीएम ने अमरावती विभाग में बेमौसम बारिश की वजह से हुए नुकसान का जायजा लिया।उपमुख्यमंत्री ने बताया की विभाग में बेमौसम बारिश के चलते 242 गांव में 4700 हेक्टेयर ज़मीन प्रभावित हुई है.प्रभावित किसानों की संख्या 7596 है. नुकसान को लेकर पंचनामे के आदेश दिए जा चुके है. 3243 हेक्टर का पंचनामा किया जा चुका है.मंगलवार तक पंचनामे का काम पूरा हो जायेगा और किसानों तक सरकार की मदत पहुचायी जायेगी। 
 
फडणवीस ने बताया की नुकसान भरपाई को लेकर राज्य सरकार द्वारा हालही में बनाई गयी नीति के तहत यह मदत किसानों को दी जायेगी। पुराने नियम के चलते बेमौसम बारिश का शिकार होने वाले किसान मदत से वंचित रह जाते थे लेकिन अब सरकार ने जो नई नीति तैयार की है उसका  फायदा किसानों को होगा।