logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राजस्व विभाग ने पंचनामा किया पूर्ण, जिले में 440 हेक्टेयर कृषि फसल बेमौसम मौसम से प्रभावित


अमरावती: जिला प्रशासन ने बताया है कि जिले में शुक्रवार आधी रात से सुबह तक औसतन 9.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है. इस तूफ़ानी बारिश के कारण अमरावती में एक जानवर की मौत हुई है और 1300 घर आंशिक रूप से बर्बाद हो गए हैं. इसके अलावा अमरावती के पास के 40 गांवों में 418 हेक्टेयर गेहूं, प्याज और फलों की फसल को भारी नुकसान हुआ है. वहीं, चिखलदरा के एक गांव में 1.50 हेक्टेयर में आम की फसल और नंदगांव खंडेश्वर में 20 हेक्टेयर में तिल की फसल को नुकसान हुआ है.

अमरावती जिले में बारिश से अब तक 65 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है और तेरह सौ घर आंशिक रूप से ढह गये हैं और 20 पशुओं की मौत हो गई है. ऐसे गंभीर हालात के बीच शनिवार की सुबह एक बार फिर तूफानी बारिश के साथ बिजली चमकी। 

शनिवार की सुबह अमरावती शहर और जिले में बिजली के साथ गरज के साथ बारिश हुई. शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

जिले के ग्रामीण इलाकों का भी यही हाल हुआ। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. नुकसान और कृषि फसलों की कटाई रुकने से गेहूं के साथ-साथ संतरे और सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है।