logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

किसान पर रिछ का हमला, चिखलदरा के चोर्यामल की घटना


चुरणी. चिखलदरा तहसील के चोर्यामल में शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के बीच एक भालू ने एक किसान पर हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल किसान शंकर बुडा बेलसरे (40) है. चिख पूकार के बाद आसपास के किसानों ने उसे भालू के चंगुल से छुड़ा लिया गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए टेंम्ब्रुसोंडा लाया गया और वहां से अचलपुर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन किसान गंभीर रूप से घायल होने से उसे उपचार के लिए वन विभाग के वाहन से जिला सरकारी अस्पताल अमरावती भेजा गया.

वर्तमान में उनका अमरावती जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके रिश्तेदारों ने कहा कि उनकी हाल में सुधार है. मेलघाट में बड़ी संख्या में जंगली जानवर उत्पात मचा रहे है. जिससे मेलघाट के किसानों के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है. बाघ पालतू जानवरों पर हमला कर रहे हैं, भालू इंसानों पर हमला कर रहे हैं और जंगली सूअर फसलों पर हमला कर रहे हैं. सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

सरकारी सहायता दी जाएगी


चोर्यामल के किसान पर भालू के हमले की खबर मिलते ही कर्मचारियों को सरकारी गाडी के साथ भेजकर अचलपुर से अमरावती जिला सरकारी अस्पताल में भरती किया गया. फिलहाल घायल खतरे से बाहर है. डॉक्टर की रिर्पाट अनुसार सरकारी मदद दी जाएगी.
सुनिल राठोर, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, दहिगांव रेचा