logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चांदुर बाजार तहसील में भयंकर आंधी तूफान और बारिश, घरों में घुसा पानी, पानी में डूबीं फसलें


अमरावती: चांदुर बाजार तहसील के थुगाव और माधान इलाकों में अचानक बादल फटने जैसी बारिश हुई, जिससे कई घरों में पानी भर गया और मालमत्ता को काफी क्षति हुई है। वहीं, कपास, अरहर, सोयाबीन, संतरे जैसी सभी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 

पहले बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे। लेकिन अब भारी बारिश के कारण नया संकट खड़ा हो गया है। ग्राम माधन, थुगांव में किसानों की संतरा, कपास और सोयाबीन की फसल बारिश के पानी में डूब गई हैं। कई इलाकों में फसलें बह गई हैं। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसके कारण कुछ गांवों में पानी घुस गया है।

चांदुर बाजार के तहसीलदार प्रथमेश मोहोड ने अधिकारियों को तुरंत नुकसान की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। लेकिन अभी तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी किसानों से मिलने नहीं पहुंचा है। 

नागरिक तत्काल पंचनामा कर सहायता की मांग कर रह हैं। नागरिक चेतावनी दी है कि यदि अधिकारी नहीं आए तो किसान खेतों में भरे पानी में सोकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।