logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: हवन के साथ श्री अम्बादेवी एवं श्री एकवीरा देवी के शारदीय नवरात्र उत्सव का समापन, पालकी यात्रा में हजारों भक्तों की उपस्थिति


अमरावती: पिछले नौ दिनों से चल रहे श्री अम्बादेवी एवं श्री एकवीरादेवी के शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन होम हवन के साथ किया गया। इसके साथ ही कई सार्वजनिक नवरात्रि दुर्गोत्सव मंडलों में सिमोलंघन के लिए रवाना हुई संयुक्त पालकी यात्रा में हजारों भक्त मौजूद थे।

विदर्भवासियों की कुलस्वामिनी श्री अंबादेवी एवं श्री एकवीरादेवी मंदिर संस्थान में आश्विन शुद्ध प्रतिपदा से इसकी शुरुआत हुई थी। पिछले नौ दिनों से आदिशक्ति आदिमाये की आराधना की जा रही है।

शुक्रवार अष्टमी व नवमी के अवसर पर श्री अंबादेवी व श्री एकवीरादेवी मंदिर संस्थान में दोपहर से होम हवन शुरू हुआ. श्री अम्बादेवी मंदिर संस्थान में सपत्निक नवमी के गृहेष्ठ हवन में सचिव रवीन्द्र कर्वे एवं दीपक श्रीमाली शामिल हुए।

वहीं श्री एकवीरा देवी संस्थान में सचिव चन्द्रशेखर कुलकर्णी एवं ट्रस्टी चन्द्रशेखर ने सपत्निक होम हवन की रस्म अदा की। शाम को नवमी होम में पूर्णाहुति दी गई जो दोनों देवी-देवताओं के संस्थान में की गई। इसके बाद देवी की महाआरती की गई।

महाआरती के बाद मंदिर में महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। अष्टमी और नवमी के अवसर पर, बड़ी संख्या में भक्तों ने श्री अंबादेवी और एकवीरादेवी मंदिरों में दर्शन किए। इसके चलते मंदिर क्षेत्र में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं।