logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

महायुति सरकार से चरवाहा समाज नाराज, आठ दिनों में मांगें पूरी नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी


अमरावती: महायुति सरकार द्वारा अपने मांगें पूरी नहीं किए जाने से राज्य का चरवाहा समाज नाराज है. चरवाहा समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे. 

राज्य के चरवाहा भाइयों ने हाल ही में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर चरवाहों की समस्याओं का समाधान खोजने का अनुरोध किया था. लेकिन अब तक महायुति सरकार ने चरवाहों की मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. इसके चलते चरवाहा समुदाय ने सरकार को उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. पूर्व मंत्री महादेव जानकर और बच्चू कडू ने चरवाहों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़े होने का फैसला किया है. चरवाहा समाज ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.

समुदाय का कहना है कि चरवाहों का परिवार बकरी और भेड़ पालन करके अपनी आजीविका कमाता है। पशुपालन के अलावा आजीविका का कोई ठोस साधन नहीं है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों और बढ़ती महंगाई में चरवाहा समुदाय बकरी और भेड़ पालते हैं। महंगाई और सरकार की कुटिल नीतियों का असर चरवाहों पर पड़ रहा है। बकरियों और भेड़ों के स्वास्थ्य के साथ-साथ बीमा कवर प्रदान करके उनकी सुरक्षा का प्रश्न अभी भी लंबित है। 

चरवाहा समुदाय ने चेतावनी दी है कि अगर 8 दिनों के अंदर चरवाहों के ज्ञापन को गंभीरता से नहीं लिया गया और उचित कार्रवाई नहीं तो संभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने चरवाहा बंधु ‘वाडा आंदोलन’ करेंगे.