logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

शिव महापुराण कथा: 71,345 श्रद्धालुओं ने की यात्रा, एसटी निगम ने कमाए 32‌ लाख रुपए


अमरावती: अमरावती शहर के निकट भानखेड़ मार्ग पर स्थित हनुमानगढ़ी में 16 से 20 दिसंबर तक पं. प्रदीप मिश्र द्वारा शिव महापुराण कथा की गई। इसके लिए रोजाना 10 से 15 हजार श्रद्धालु एसटी से यात्रा करते थे। 6 दिन में एसटी के 1252 फेरों में 71 हजार यात्रियों ने सफर किया। इससे एसटी निगम को फायदा हुआ और निगम मालामाल हो गया. छह दिनों में निगम को 32 लाख 37 हजार की आय हुई है.

16 से 20 दिसंबर के बीच अमरावती व अन्य जिलों से श्रद्धालु एसटी मार्ग से अमरावती आते थे. शिव महापुराण कथा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसटी निगम ने 45 एसटी बसों की व्यवस्था की.

छह दिनों में निगम के एसटी ने 1252 राउंड में 54 हजार 225 किलोमीटर का सफर तय किया. शिव महापुराण की कथा से 20 लाख रुपये, जबकि महिला, वरिष्ठ नागरिक, अमृत एवं रियायती आय 12 लाख 32 हजार रुपये, निगम की कुल आय 32 लाख 37 हजार 106 रुपये है। शिव महापुराण कथा हेतु बसों से सबसे ज्यादा 33,155 महिलाओं ने यात्रा की.

20 दिसंबर को कथा समाप्ति के बाद सुबह 11 बजे से अमरावती केंद्रीय बस स्टेशन और राजापेठ बस स्टेशन पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष तौर पर सुरक्षा गार्ड तैनात किये गये थे.