logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

फसल बिमा को लेकर तहसील कार्यालय पर किसानो का मोर्चा, किसानों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी


अमरावती: शिवसेना ठाकरे गुट के प्रकाश मारोटकर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील कार्यालय पर धावा बोला। किसानों ने ज्ञापन सौंपकर फसल बीमा तुरंत देने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी बीमा नहीं दिया गया तो तहसील के किसान सामूहिक आत्मदाह करेंगे। 

मारोटकर ने कहा कि तहसील के कुल 26,000 किसानों ने बारिश के कारण विभिन्न फसलों को हुए नुकसान के बारे में बीमा कंपनी से शिकायत की. जिसमें से केवल 8 हजार किसानों को ही बीमा राशि मिली और शेष 16 हजार किसानों के आवेदन बीमा कंपनी ने खारिज कर दिये. लेकिन बीमा कंपनी द्वारा फसल क्षति का निरीक्षण किये बिना ही उक्त आवेदन खारिज कर दिया गया. 

किसानों ने मांग की है कि उक्त आवेदन की जांच कर तुरंत फसल बीमा दिया जाए अन्यथा सात दिन बाद तहसील के किसान सामूहिक आत्मदाह करेंगे।

इसके अलावा तलाठी के कई ऐसे किसानों के नाम भी सरकार को भेजने में आनाकानी कर रहे हैं जिन्हें भारी बारिश के कारण राहत नहीं मिली है. बयान में यह भी कहा गया है कि उक्त किसानों के नाम तुरंत सरकार को भेजे जाएं।