logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गाय को बचाने के चक्कर में हाईवे पर शिवशाही का भयानक एक्सीडेंट, दो की मौत, 28 घायल


अमरावती: राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने आज यानि रविवार सुबह 9 बजे के करीब गाय को बचाने के चक्कर में नागपुर से अकोला शिवशाही बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 28 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद कुछ घंटों तक राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। 

नागपुर अकोला शिवशाही बस नागपुर से अमरावती आ रही थी, तभी सावरडी के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक गाय डिवाइडर से रोड पर कूद गई। गाय को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 यात्री घायल हो गए। मृतकों में राजुरा, चंदूरबाजार के पंचफुला निवासी रामकृष्ण इंगले (75), नागपुर के आदित्य लीलाधर इंगले (23) शामिल हैं।

इस हादसे में एक युवती भी बस के नीचे दब गई थी। आईआरबी को फोन करने के बाद भी क्रेन की व्यवस्था नहीं पाई। इसके बाद पूर्व जिप सदस्य विनोद डांगे ने तुरंत अपनी जेसीबी से बस को उठाकर बच्ची की जान बचायी। घटनास्थल पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।