logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में एक ही दिन छह लोगों ने की खुदकुशी, अलग-अलग कारणों से लोगों ने जिंदगी का छोड़ा साथ


अमरावती: जिले में आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में अमरावती जिले में अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोगों ने आत्महत्या की है। इनमें से पांच ने ग्रामीण इलाकों में और एक ने शहर में आत्महत्या की है।

इस जीवन में कभी - कभी कुछ परेशानियां कुछ लोगों को इतनी परेशान करती है की वो जिंदगी से ही हार जाते और मौत को गले लगा लेते हैं। ग्रामीण भाग में कभी फसल बर्बाद होने तो कर्ज नहीं चूका पाने की चिंता से किसान जिंदगी का साथ छोड़ देते है।  जबकि युवा करियर में सफलता नहीं मिलने और कभी प्रेम संबंध में अकेले होने से निराश हो जाते है।  

बढ़ती आत्महत्या वर्तमान समय में समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। कोई ऐसा कदम नहीं उठाये इसके लिए मार्गदर्शन भी किया जा रहा, लेकिन कई लोगों ये सन्देश पहुँचने से पहले ही वो घातक कदम उठा लेते है। अमरावती में तो एक ही दिन में ६ लोगों ने आत्महत्या की है। खास तौर पर सभी छह लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वाले छह लोगों में एक अमरावती शहर के है।  

शहर के महादेव खोरी में रहने वाले श्रीकांत नाकतोड़े ने फांसी लगाकर जान दे दी।  जबकि शिरखेड के खोपला गांव के शुभम चौधरी, बेनोडा में सुनील बानाईत, रासेगांव में देवराव मते, शिराजगांव कोरडे में नागेश सहारे, कुर्हा में सचिन पोकले ने भी अलग - अलग कारणों से आत्महत्या कर लिए। सभी घटनाएं पुलिस थाने में दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस जांच कर रही।