logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सर्दी-बुखार का इंजेक्शन लगाने के बाद छह साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप


अमरावती: शहर के एक निजी अस्पताल में सर्दी-बुखार से पीड़ित छह साल की बच्ची की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। इस घटना से नाराज बच्ची के परिजनों ने जिला सामान्य अस्पताल में हंगामा किया और निजी डॉक्टर की गिरफ्तारी तक बच्ची का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। जिसके चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, पुलिस बल बढ़ा दिया गया। गलत इलाज के कारण हंसती-खेलती बच्ची की जान चली गई।

मृतक बच्ची का नाम दीक्षा था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाए जाने के बाद परिजनों ने आक्रोश जताया कि हंसती-खेलती नन्हीं बच्ची का जीवन समाप्त कर दिया।

निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत इलाज से दीक्षा की मौत होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने मांग की कि संबंधित डॉक्टर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा।

सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली और गाडगेनगर पुलिस वहां पहुंची। क्राइम ब्रांच पुलिस इंस्पेक्टर आसाराम चोरमले ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।