logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती शहर में अप्रैल से लगने शुरू हो जाएंगे स्मार्ट मीटर, जितना करेंगे रिचार्ज, उपजोग कर सकेंगे उतनी बिजली


अमरावती: ग्राहकों को अब बढ़े हुए बिजली बिल की परेशानी से स्थाई राहत मिलने वाली है. जिले में अप्रैल से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा. इसके मुताबिक महावितरण का सर्वे भी पूरा हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. महावितरण प्रशासन ने बताया है कि जिले में करीब 6 लाख 19 हजार स्मार्ट मीटर की जरूरत होगी.

महावितरण प्रशासन ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम तेज कर दिया है. उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। महावितरण ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जो ग्राहकों को बिजली की लागत पर पूर्ण नियंत्रण रखने का अधिकार देता है।

स्मार्ट मीटर लगने के बाद ग्राहक मोबाइल फोन की तरह बिजली बिल का भुगतान कर बिजली का उपयोग कर सकेंगे। ग्राहक तय कर सकेंगे कि बिजली के लिए कितना खर्च करना है।

जिले में स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और महावितरण  प्रशासन ने बताया कि अप्रैल से जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो जाएगा.