logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: जिले में 5 लाख हेक्टेयर में पूरी हुई बुआई, 26 प्रतिशत क्षेत्र बचा शेष


अमरावती: जिले में बारिश को लेकर कही खुशी कहीं गम वाली स्थिति बने होते हुए अब तक 5 लाख 1 हजार 610 क्षेत्रों में बुआई पूरी हो चुकी है. इसका प्रतिशत 73.57 फीसदी है. हालांकि, दो तहसीलों धारणी और भातकुली में 38 से 42 फीसदी तक, जबकि नंदगांव खंडेश्वर में 94 फीसदी क्षेत्र में बुआई पूरी हो चुकी है.

इस साल बारिश की कमी के कारण किसानों में बुआई को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. इसलिए जून माह में बुआई को लेकर किसानों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. लेकिन जैसे ही बारिश का आंकड़ा 85 फीसदी तक पहुंचा, किसानों ने जोखिम उठाया और जुलाई से बुआई तेज कर दी. जिले में अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है, लेकिन बुआई का प्रतिशत 73.57 फीसदी तक पहुंच गया है.

बुआई के लिए उपयुक्त 6 लाख 81 हजार 779 क्षेत्रों में से अब तक 5 लाख 1 हजार 610 क्षेत्रों में बुआई हो चुकी है. कुछ तहसीलों में अभी भी बारिश हो रही है. इसी के चलते भातकुली और धारणी में बुआई 42 प्रतिशत तक नहीं पहुंच पाई है. जबकि पांच तहसीलों का प्रतिशत 80 से ऊपर है. ऐसे में किसान भारी बारिश का इंतजार कर रहे हैं. कृषि विभाग द्वारा 15 जुलाई तक बुआई का आह्वान किये जाने के कारण अब बुआई में भी तेजी आ गई है.