logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: सुबह किया छिड़काव, दोपहर में 15 एकड़ फसल नष्ट, घटिया दवाइयों का असर


अमरावती: लगातार बारिश के कारण किसान पहले से ही परेशान हैं। वहीं, इसके ऊपर घटिया बीज और दवाइयों के कारण भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में गुरुवार को नंदगांव पेठ में एक किसान ने घटिया दवा का छिड़काव किया और 15 एकड़ खेत की फसल बर्बाद हो गई। सुबह 11 बजे छिड़काव किया गया और दोपहर 2 बजे तक पूरे खेत की फसल नष्ट हो गई।

शरद एकनाथराव भुसकड़े के पास नंदगांव पेठ में 15 एकड़ का साझा खेत है। उन्होंने खेत में सोयाबीन बोया था। फसल बीस दिन की होने के बाद गुरुवार को भुसकड़े ने सुबह 11 बजे से पूरे खेत में सुपर प्रोफेक्स, यूपीएल स्नेक पाउडर 19-19-19 आदि के योजनाबद्ध मिश्रण का छिड़काव किया। दोपहर 2 बजे के करीब खेत की पूरी फसल कट गई, जिससे किसान को बहुत बड़ा आर्थिक झटका लगा है।

इस बात की शिकायत तहसील कृषि अधिकारी को शिकायत दी गई, लेकिन उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया। अंततः आज वरिष्ठ कृषि अधिकारी चेडे एवं वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. मुंजे ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और सोयाबीन पर विशेष छिड़काव की सलाह दी।