logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण भोपाल में फंसी एसटी, अंतरराज्यीय यातायात बाधित


अमरावती: केंद्र सरकार कानून के खिलाफ ट्रक व अन्य निजी वाहन चालकों के हड़ताल का अब सीधा असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य परिवहन  महामण्डल की एसटी बसें भी इस हड़ताल से प्रभावित हुई हैं. अमरावती मंडल से चलने वाली 10 अंतरराज्यीय बसों की यातायात भी बाधित हुई है. अधिकारियों ने बताया कि अमरावती से भोपाल पहुंची एसटी बस भी इस हड़ताल  के कारण फंस गई है.

अमरावती विभाग से एसटी बसें यात्रियों को खंडवा, इंदौर, बुरहानपुर, मुलताई, छिंदवाड़ा, भोपाल, बैतूल और मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों तक  जाती हैं। लेकिन केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन  कानून के खिलाफ  भारी वाहनों और ट्रांसपोटरों के हड़ताल की वजह से अब एसटी की बस सेवा पर भी असर होने लगा है। 

केंद्र सरकार से नए कानून को रद्द करने की मांग को लेकर शुरू इस हड़ताल के कारण राज्य परिवहन महामण्डल की अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं। अमरावती मंडल से मध्य प्रदेश जाने वाली करीब 10 बस बाधित हुई है। जिससे सबसे ज्यादा आम आदमी परेशान हो रहा है।