logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: सेंट जेवियर्स कैथेड्रल स्कूल की मनमानी, बच्चों के टिकली, परफ्यूम, मेहंदी लगाने पर प्रतिबंध


अमरावती: अमरावती शहर के इरविन टू कैंप रोड स्थित सेंट जेवियर्स कैथेड्रल स्कूल के प्रिंसिपल फादर आरुल रामसिन पर अब धर्म के नाम पर उत्पीड़न और मनमानी का आरोप लगा है। स्कूल में छात्र और छात्राओं को परफ्यूम, बिंदी के साथ-साथ नेल पेंट और मेहंदी लगाने पर भी रोक है। इसलिए अब स्कूल प्रबंधन के खिलाफ खुली नाराजगी व्यक्त की जाने लगी है।

स्कूल ने छात्रों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं, जिसमें गंध, टिकली, नेल पेंट, हाथों में मेहंदी लगाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही किसी भी तरह के धागे भी बांधने की इजाजत नहीं है।

इस पर बीजेपी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा काम किया तो हम उनके स्कूल पर प्रतिबंध लगा देंगे। किसी की संस्कृति पर हमला करने का किसी को कोई अधिकार नहीं है और यह नियम संस्कृति विरोधी है। यह धार्मिक आतंकवाद का एक रूप है. उन्हें ऐसी चीजें  बंद कर देनी चाहिए।