logo_banner
Breaking
  • ⁕ रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया मोड़, अकोला से जुड़ा फायरिंग मामला; शुभम लोणकर ने ली हमले की जिम्मेदारी ⁕
  • ⁕ वेनगंगा–नलगंगा नदी जोड़ परियोजना को रफ्तार, इसी वर्ष शुरू हो सकता है नहर निर्माण का काम; विदर्भ के आठ जिलों को मिलेगा फायदा ⁕
  • ⁕ महापौर और उपमहापौर चुनाव आज, नीता ठाकरे और लिला हथीबेड आज लेंगी शपथ ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

महाराष्ट्र सदन से मूर्ति हटाने को लेकर राज्य की सियासत गरमाई, एनसीपी ने उपराजधानी में किया प्रदर्शन


नागपुर: दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सावित्रीबाई फुले और अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों को हटाया गया है। वहीं इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इसी को लेकर बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एनसीपी कार्यकर्ता कॉटन मार्केट चौक स्थित सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के पास पहुंचे और आंदोलन किया। 

शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे के नेतृत्व में दिए इस धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस समय पेठे ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में हुई घटना की निंदा की। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से महाराष्ट्र को पता चल गया है कि शिंदे-फडणवीस सरकार इन दोनों सिद्धहस्त महिलाओं का कितना सम्मान करती है। उन्होंने मांग की कि प्रतिमाएं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।