logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

नागपुरी गेट थाने पर पथराव, 10-12 पुलिसकर्मी घायल, यति नरसिम्हानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर बवाल


अमरावती: मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधि मंडल महंत यति नरसिम्हानंद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक प्रतिनिधिमंडल नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के साथ आई भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। इस घटना से कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। 

पुलिस ने जब भीड़ को रोकने की कोशिश की तो भीड़ और बढ़ गई और थाने पर फिर से पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में 10-12 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस की एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तुरंत भारी संख्या में पुलिस बल इकट्ठा हुआ और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। देर रात तक भीड़ को तितर-बितर करने का ऑपरेशन चलता रहा। वहीं सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी, एसीपी समेत 1200 पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है।

गाजियाबाद में महंत यति नरसिम्हानंद ने मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेता को लेकर कोई विवादित बयान देने के चलते धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचा था। लेकिन रिपोर्ट लिखने में देर होने के चलते माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने बाहर निकलते ही भीड़ इकट्ठा कर ली और थाने पर पथराव शुरू कर दिया।

तभी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन, हैदरपुरा, चांदनी चौक, सौदागर पुरा चौक इलाके से एक-एक कर भीड़ आने लगी और थाने पर पथराव करने लगी। इस पथराव में 10-12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।