logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ग्राम सभा में पास हुआ अजीब प्रस्ताव, शराबबंदी का ही हो गया विरोध, महिलाएं भी राजी


अमरावती: शराब के कारण कई लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है. इसलिए हमने अक्सर देखा है कि महिलाएं पुलिस की मदद से गांव में शराबबंदी की मांग करती हैं. लेकिन अमरावती के धामनगांव रेलवे तहसील के आष्टा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शराबबंदी का एक अनोखा प्रस्ताव पारित किया है. यहां शराब की अवैध बिक्री को जारी रखने का प्रस्ताव ग्राम सभा ने पारित किया है.

अमरावती जिले के आष्टा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस गांव में भीकाजी महाराज की एक बड़ी संस्था है. इस संस्था ने शराब बंदी के लिए ग्राम पंचायत को आवेदन दिया, जिस पर ग्राम सभा में प्रस्ताव रखा गया. हालाँकि, ग्राम सभा में कुछ ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया.

अवैध शराब  चलता रहे और शराब की बिक्री जारी रहे, ग्रामीणों ने इसके लिए बहुमत दर्शाई. लोगों ने हाथ उठाकर बहुमत दर्शाई. वहीं, साथ में महिलाओं ने भी इस प्रस्ताव के लिए हाथ उठाकर अपनी बहुमत दर्शाई. यह अजब घटना आष्टा ग्राम पंचायत में देखने को मिली.

एक तरफ जहां ग्रामीण इस बात पर जोर दे रहे हैं कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में शराब पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. वहीं, दूसरी ओर आष्टा में देखने को मिला कि ग्रामीणों ने शराबबंदी का ही विरोध कर दिया.

लेकिन जिस संस्थान ने शराबबंदी के लिए आवेदन दिया था उसने निर्णय लिया है कि यदि ऐसा सच में हुआ तो हम इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से करेंगे.

ग्रामसेवक प्रज्वल भुयार ने बताया कि गांव में स्कूलों और भीकाजी महाराज संस्थानों के पास अवैध रूप से शराब बेची जाती है, लेकिन स्कूलों और संस्थानों के पास शराब नहीं बेची जा सकती और न ही इसकी इजाजत दी जा सकती है और मैं इस बात के खिलाफ हूं कि यह अवैध शराब बिना किसी अनुमति के बेची जा रही है और मैंने कहा कि मैं ऐसा प्रस्ताव उच्च कार्यालय को सौंपूंगा.