logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती नगर निगम के कर्मचारियों और ठेकेदारों की हड़ताल, काम किया बंद


अमरावती: अमरावती नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और ठेकेदारों का वेतन पिछले 6 महीने से बकाया है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कदम नहीं उठने पर कर्मचारियों और ठेकेदारों ने आज सुबह से अपने कूड़ा ट्रक के साथ नगर निगम में काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया है।

इससे नगर निगम में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज सुबह से कामकाज ठप होने के कारण शहर के किसी भी हिस्से से कूड़ा नहीं उठाया गया। इसलिए आज शहरवासियों के घर-घर में कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है।  

अगर यह काम इसी तरह रुका रहा, तो शहर में कूड़े-कचरे का अंबार लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर आयुक्त अब प्रदर्शनकारियों की समस्या का समाधान कैसे करेंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।