logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जारी, कलेक्टर कार्यालय के सामने पीपीई किट पहनकर किया मार्च


अमरावती: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल 24वें दिन भी जारी है. आज कर्मचारियों ने अमरावती के राजकमल चौक से कलेक्टोरेट तक मार्च निकाला. कर्मचारी पीपीई किट पहनकर मार्च में शामिल हुए.

कर्मचारियों की मांग सरकारी सेवा में समायोजन करने की है. कर्मचारियों द्वारा 25 अक्टूबर से आहूत अनिश्चितकालीन काम बंद आंदोलन पर राज्य सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने से कर्मचारी अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.

कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण नियमित टीकाकरण पूरी तरह से बंद है. उपकेंद्र बंद हो गया है और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है. केंद्र सरकार का आयुष्मान भव अभियान पूरी तरह से बंद है.