logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, हालात और बिगड़ने की आशंका


अमरावती: नगर निगम कर्मचारियों की ओर से बुलाई गई हड़ताल के हालात और बिगड़ने की आशंका है. नवंबर माह का वेतन रोके जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है. वहीं, कमिश्नर द्वारा संगठन के पदाधिकारियों से मिलने और दोबारा चर्चा करने से इनकार करने पर कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटने का संकल्प जताया है.

गुरुवार 14 दिसंबर से चल रही हड़ताल के कारण नगर पालिका का काम-काज ठप हो गया है और नागरिक सेवाएं बाधित हो गयी हैं. हालांकि संविदा कर्मचारी काम पर हैं, लेकिन विभाग प्रमुखों के हड़ताल में शामिल होने के कारण फैसले रुके हुए हैं.

वरिष्ठता, पदोन्नति, सातवें वेतन आयोग के अंतर का एरियर समेत बारह मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों व अधिकारियों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. 

संगठन के पदाधिकारियों ने एक बार कमिश्नर से की चर्चा, लेकिन बेनतीजा रहने के कारण हड़ताल की गुत्थी सुलझ नहीं सकी. दो दिन सरकारी छुट्टियाँ होने के कारण संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्वयं कमिश्नर से मिलने का प्रयास किया. एसोसिएशन के पदाधिकारी गैर-वित्तीय मांगों की स्वीकृति हेतु अनुरोध एवं चर्चा हेतु आयुक्त के पास गये; लेकिन उनके मिलने से इनकार करने के कारण आंदोलन अब भी जारी है.