logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गणेश विसर्जन नगर निगम की सफल व्यवस्था, नागरिकों के घरों तक पहुंच रहे मोबाइल कृत्रिम टैंक, पहल की हो रही तारीफ


अमरावती: गणेशोत्सव के अंतिम चरण में, विशेषकर अनंत चतुर्दशी पर, बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। गणेशोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के लिए नगर निगम ने बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था तैयार की गई। 

अमरावती नगर निगम ने प्राकृतिक स्थलों पर अच्छी व्यवस्था रखी है। नगर निगम द्वारा जगह-जगह कृत्रिम टैंक भी बनाए गए हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम ने मोबाइल टैंक टीम का गठन किया है। प्रत्येक जोन में एक मोबाइल टीम जाकर नागरिकों के घरों के पास विसर्जन के लिए कृत्रिम टैंक उपलब्ध करा रही है। वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक इस टीम के नियंत्रण में हैं। नागरिक इस घूमने वाले कृत्रिम टैंक में श्री गणेश का विसर्जन कर रहे हैं और इस पहल की तारीफ भी हो रही है।  

नगर निगम आयुक्त देवीदास पवार ने श्री गणेश विसर्जनस्थल पर दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार समीक्षा भी कर रहे हैं।