logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती की सभी परियोजनाओं में पर्याप्त जल भंडारण, कृषि एवं पेयजल संबंधी चिंताएं हुईं दूर


अमरावती: जिले में लगातार हो रही बारिश के साथ-साथ परियोजना क्षेत्र में भी बारिश के कारण बड़ी, मध्यम एवं लघु, ऐसी 56 परियोजनाओं में जल भंडारण बढ़ गया है। इनमें से कुछ बांधों के ओवरफ्लो होने के कारण प्रशासन ने उनके दरवाजे खोल दिए हैं। इसमें एक बड़ी अपर वर्धा परियोजना और छह मध्यम परियोजनाएं शामिल हैं। आज की तारीख में इन परियोजनाओं में 88.45 फीसदी जल भंडारण है।

इस वर्ष जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जल भंडारण में काफी वृद्धि हुई है। अत: भविष्य में पीने के साथ-साथ कृषि के लिए भी पूरक जल मिलेगा। जिले में बारिश कम होने लगी थी। कुछ इलाकों में तीन दिन पहले भी बारिश जारी रही, जिसके चलते जलस्तर में और बढ़ोतरी हो रही है। इससे नदी नालों सहित बड़ी एवं मध्यम परियोजनाओं का जलस्तर बढ़ गया है।

वर्तमान में 56 परियोजनाओं में 88.45 प्रतिशत उपयोगी जल भण्डार हैं। यह 45 फीसदी है। जिले की सबसे बड़ी परियोजना अपर वर्धा में जल भंडारण 99.18 प्रतिशत है, जबकि 48 छोटी परियोजनाओं में जल भंडारण 83.58 प्रतिशत है।