logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में ११वीं मंजिल की छत से कूदकर किशोरी ने की ख़ुदकुशी


अमरावती: अमरावती-बडनेरा मार्ग पर सातुर्णा परिसर में ड्रिम्स प्राईड अपार्टमेंट है। इस ग्यारह मंजिला इमारत की छत से कूदकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। मृत किशोरी अपार्टमेंट में नहीं रहती थी बल्कि वो केवल ख़ुदकुशी करने के लिए वहाँ पहुंची थी।

मृतक किशोरी का नाम हर्षिता है, और वो शहर के साईंनगर परिसर में रहती थी। घटना वाले दिन वो अपार्टमेंट में पहुंची और ऊपर से छलांग लगाकर जान दे दी। उसे नीचे गिरा हुआ देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने अपने वरिष्ठों को जानकारी दी और उसे जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालाँकि, उसने ख़ुदकुशी क्यों की ये अभी तक स्पष्ट नहो पाया है। राजापेठ पुलिस मामले की जांच कर रही है, बताया जा रहा की कुछ दिन पहले भी इसी तरह एक छात्रा आत्महत्या करने के लिए एक इमारत पर चढ़ गईं थी। सौभाग्य से,पुलिस ने उसे बचा लिया था।