logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा, मेलघाट में पारा 10 डिग्री से भी नीचे, नागरिकों को करना पड़ रहा अधिक ठंड का सामना


अमरावती: मेलघाट में शीतलहर चलने से ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और सुबह कोहरा छा रहा है। ठंड के चलते सामान्य गतिविधियों में काफी बदलाव देखा जा रहा है।  

धारणी तहसील कोहरे से ढकी हुई है। कोहरे में भी सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों के कारण पर्यटन का माहौल बना हुआ है। शहर के खेल परिसर, दीया रोड और तलाई मार्ग पर सुबह के समय प्रकृति का आनंद लेने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाते ही मुख्य बाजार जल्द बंद किया जा रहा है। 

चना, गेहूं और तुअर की फसल की रखवाली के लिए रात भर खेतों में रहने वाले किसानों को शीतलहर के कारण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस समय धारणी में चिखलदरा के जैसे माहौल है।