logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पोलिंग पार्टी को पहुंचाने के लिए लालपरी की जगह निजी वाहन, बसों की कमी के कारण लिया गया निर्णय


अमरावती: राज्य में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव को लेकर प्रशासन ने बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर दिया है. लेकिन परिवहन विभाग ने जानकारी दी है कि पोलिंग पार्टी को पहुँचाने के लिए लालपरी की जगह निजी वाहनों का उपयोग होगा.  

एससीओडी को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में 'लालपरी' सबसे अहम भूमिका निभाती है. राज्य में एक साथ मतदान होने के कारण राज्य परिवहन बोर्ड के लिए सभी जगहों पर 'लालपरी' की व्यवस्था करना संभव नहीं होगा.

जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 281 बसों की मांग थी. हालाँकि, परिवहन विभाग उनमें से 236 लालपरी सेवा प्रदान करने में सक्षम होगा. राज्य परिवहन विभाग के नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने कहा कि लालपरी अमरावती और बडनेरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए सेवाएं नहीं दे पाएंगी.