logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

जिला बैंक ही करेगा किसानों के फसल बीमा का भुगतान, निदेशक मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला


अमरावती: जिला मध्यमवर्ती बैंक निदेशक मंडल की बैठक में अध्यक्ष बच्चू कडू एवं उपाध्यक्ष अभिजीत ढेपे ने निर्णय लिया है कि सरकार की एक रुपया बीमा योजना के तहत बैंक के खाताधारक सभी किसानों से केवल एक बार दस्तावेज बैंक में जमा करने के बाद बैंक से ही एक रुपया निकाला जाएगा।

बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू होने के बाद इस योजना का लाभ दिलाने के लिए किसानों से एक रुपये की नाममात्र राशि ली गई थी। हालांकि यह रकम बहुत कम है, लेकिन किसानों को पूरी प्रक्रिया जैसे दस्तावेजों के मिलान और यात्रा के लिए 300 से 400 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलावा, इस प्रक्रिया में लगने वाला समय भी बर्बाद हो गया।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला बैंक ने अब बोर्ड बैठक में किसानों को फसल बीमा की राशि एक रुपये देने का निर्णय पारित किया है। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।